Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मिर्जापुर: सशक्त समाज बनाएं

Published - Sat 05, Jan 2019

अपराजिता सजगता संगोष्ठी

मिर्जापुर। बेटियों को शिक्षा दिलाएं। इसी से सशक्त समाज का निर्माण होगा। इसी से दो परिवारों में तरक्की का उजियारा होगा। अपराजिता मुहिम के तहत विंध्याचल के सगरा कंतित स्थित प्रबोधिनी शक्तिधाम में 2 जनवरी को आयोजित अपराजिता सजगता संगोष्ठी में महिलाओं ने ही यह बात कही। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं महिलाओं ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लेते हुए बालिका शिक्षा को वर्तमान की जरूरत बताया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या और दहेज के लिए बेटियों को प्र​ताड़ित करने का भी विरोध किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (2-1-19)