Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

संकोच मिटाएं बेटियां

Published - Mon 07, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

बहराइच। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन संकोच के कारण लक्ष्य से पहले ही ठहर जाती हैं। बेटियों का संकोच खत्म करना होगा। महिलाओं के हक और अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। ये बातें वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र ने कहीं। शहर के बीके शिक्षण संस्थान सभागार में 5 जनवरी को अपराजिता अभियान के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में वे छात्राओं को प्रेरित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। पहले महिलाओं को घर में रहने दिया जा रहा था, अब महिलाएं समाज में आगे बढ़कर अपना नाम रोशन कर रही हैं। वहीं, जानकारी के अभाव में अभी भी बेटियों को उनके संपूर्ण अधिकार नहीं मिल सके हैं। उन्होंने बेटियों को शिक्षित होकर अधिकारों को पाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता संकल्प लिया। (5-1-19)