Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बनाएं खुद की पहचान

Published - Sun 03, Mar 2019

छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

aparajita sanwad diet shrawasti

श्रावस्ती। महिलाओं की जिम्मेदारी सिर्फ घर परिवार ही नहीं है। उन्हें घर से बाहर की दुनिया में भी खुद को साबित करना चाहिए। इसके लिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ कुछ ऐसा भी करना चाहिए कि वे समाज में अपनी पहचान बना सकें। अपराजिता अभियान के तहत 13 फरवरी को डायट श्रावस्ती में आयोजित परिचर्चा में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर, प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव ने छात्राओं से यह बात कही। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताते हुए बिना डरे आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने महि​लाओं के लिए बने कानूनों की जानकारी दी तथा अपराधियों के खिलाफ चुप नहीं रहते हुए पुलिस को शिकायत करने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित 151 महिलाओं और छात्राओं ने नारी गरिमा की शपथ ली। (13-2-19)