Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को समाज में मिले बराबर हक

Published - Thu 20, Dec 2018

दून वर्ल्ड स्कूल में कार्यक्रम

aparajita sanwad doon world school dehradoon

देहरादून। बेटियां पढ़ना चाहती हैं, आगे बढ़ना चा​हती है, लेकिन समाज उन्हें पीछे धकेल देता है। आज भी बेटे और बेटियों में भेद किया जाता है। इसी कारण शुरू से ही बेटियां डरी सहमी ही रहती हैं। महिलाओं में असुरक्षा की भी एक बड़ी वजह यही है। दून वर्ल्ड स्कूल में 20 दिसंबर को 'असुरक्षित महिला : दोषी कौन? समाज या सरकार? 'विषय पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने ये विचार रखे। इस दौरान छात्राओं को सजग और सतर्क रहने, महिला उत्पीड़न से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही आवाज उठाई गई कि महिलाओं को भी समाज में बराबर का हक मिले। छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे खूब पढ़ें और कामयाबी हासिल करें। (20-12-18)