Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कन्या भ्रूण हत्या रोकें

Published - Sun 06, Jan 2019

बेटियों की सुरक्षा पर हुई बात

बदायूं। समाज में बेटियों को ही क्यों नहीं अपनाया जाता। घर में बेटी पैदा होने पर उत्सव नहीं मनाया जाता। जबकि बेटी आज बेटों से ज्यादा कुशलता के साथ आगे बढ़ रही हैं। बेटियां ही हैं जो दो परिवारों को जोड़ती हैं। अपराजिता अभियान के तहत 5 दिसंबर को बजरंग नगर में गिंदो देवी महाविद्यालय में आयोजित महिला सुरक्षा पर परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात कही। करीब 100 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया और बे​टियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी आवाज उठाई और बेटियों को बचाने का आह्वान किया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (5-12-18)