Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हिंसा पर नारी चुप क्यों

Published - Sat 05, Jan 2019

महिलाओं की सुरक्षा पर हुई बात

पिथौरागढ़। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं तो वे चुप क्यों हैं? जब तक वे खामोश रहेंगी उनकी आवाज कोई नहीं सुन पाएगा और मदद भी नहीं कर पाएगा। महिलाएं किसी से मदद की उम्मीद ही क्यों रखे। खुद में इतना साहस और बल होना चाहिए कि अत्याचारों से लड़ सके और उसके खिलाफ आवाज उठा सके। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय बजेटी में 1 जनवरी को अपराजिता अभियान के तहत महिला हिंसा को लेकर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बात रखी। उन्होंने महिला हिंसा को नहीं सहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस और कानून की मदद लेने को भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (1-1-19)