Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

समाज में लाएं बदलाव

Published - Wed 16, Jan 2019

महिलाओं को बताए अधिकार

वाराणसी। एक बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है और इस भूमिका का निर्वहन बेहतर ढंग से करने के लिए जरूरी है कि उसे एक बेहतर माहौल दिया जाए। इसमें परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपना पूरा सहयोग देना होगा। अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सिगरा स्थि​त एक होटल में आयोजित परिचर्चा में जय कृष्णा फाउंडेशन की सदस्यों ने यह विचार रखे। महिलाओं ने कहा कि महिला का खुश रहना बेहद जरूरी है और यह तभी होगा, जब वो खुद को बेहतर मानेगी। खुद से प्यार करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ घर परिवार और समाज के लिए कार्य करें। नारी को खुद के प्रति सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। जब तक महिलाएं खुद को सबल नहीं मानेंगी, समाज में सशक्तीकरण नहीं आएगा। (13-1-19)