Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जौनपुर : पक्के इरादे से मिली पहचान

Published - Fri 18, Jan 2019

महिलाओं को बताए अधिकार

aparajita sanwad janta inter collage ratnupur jounpur

जौनपुर। सकारात्मक सोच, पक्के इरादे और अपनी काबिलियत के बल पर ही नारी को आज एक नई पहचान मिली है। महिलाओं को इसे बरकरार रखना है और इसके लिए बेटियों को शिक्षा से कभी वंचित नहीं रखना है। अपराजिता अभियान के तहत 16 जनवरी को जनता इंटर कॉलेज रतनुपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने यह बात छात्राओं से कही। अध्यापिका इंदू सिंह और प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा कि अपराजिता सौभाग्य की जननी है। छात्रा निकिता सिंह  ने कहा कि बाल विवाह, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, लिंगभेद और शिक्षा में असमानता वाली सोच बदलनी होगी। इस दौरान 465 छात्राओं ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व नारी गरिमा का संकल्प लिया। (16-1-19)