Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अधिकारों को जानें महिलाएं

Published - Fri 04, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

गाजीपुर। बेटियों को अपने अधिकारों को जानते हुए उन्हें पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। समाज में कई परिवार ऐसे हैं, जहां आज भी महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें अत्याचार सहने पड़ते हैं और चारदीवारी में कैद रहना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि बेटियां पढ़-लिखकर कामयाब और ऊंचे ओहदे पर पहुंचे। जब तक ऐसा नहीं होगा, महिलाओं को अपने अधिकार मिलना कठिन होगा। अपराजिता अभियान के तहत 3 जनवरी को  नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी ​हरिकेश चौरसिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा, बेटियां जब शिक्षित होंगी तो वे हर महिला के लिए अपनी आवाज बुलंद कर सकेंगी और उन्हें समाज में सम्मान दिला सकेंगी। इस अवसर पर सभी ने शपथ पत्र भरकर अपराजिता की शपथ ली। (3-1-19)