Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मिटाना होगा भेद

Published - Sun 06, Jan 2019

बेटियों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

aparajita sanwad kgmu lucknow

लखनऊ। भेदभाव केवल कम पढ़-लिखे और रूढ़िवादी मानसिकता के लोगों के बीच नहीं है, बल्कि पढ़ा-लिखा तबका भी इस सामाजिक समस्या का शिकार है। केजीएमयू के दंत संकाय के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग में  अमर उजाला के 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत 5 जनवरी को आयोजित परिचर्चा में यह बात उठाई गई। भेदभाव, महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर जब जूनियर व सीनियर डॉक्टरों के बीच संवाद किया गया तो महिला डॉक्टरों ने चुप्पी तोड़ते हुए समस्याओं को बखूबी तरीके से रखा। इस दौरान बतौर एक्सपर्ट मौजूद सोशल वर्कर अनुपमा सिंह व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने महिलाओं के समक्ष आने वाली पेशागत चुनौतियों का खाका खींचा। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। (5-1-19)