Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सशक्त महिला,सशक्त समाज

Published - Mon 07, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

वाराणसी। आर्थिक रूप से सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। महिला सशक्तीकरण के लिए उनका आर्थिक रूप से सुदृढ़ होना जरूरी है। सशक्त महिला से ही सशक्त परिवार और उससे सशक्त समाज का निर्माण होता है। इसके लिए उसी परिवार और समाज का उसे सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। ये विचार अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत 5 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रखे। लायंस क्लब वाराणसी वरुणा के बैनरतले गिरिराज अपार्टमेंट में आयोजित संवाद में महिलाओं ने कहा कि पहले महिलाओं के पास स्त्री धन के नाम पर गहने ही होते थे, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित होते थे। आज के दौर में महिलाओं के पास पूल इनकम होना जरूरी है, जिससे कि कभी कोई आर्थिक चुनौती आए तो उसका सामना कर सके। (5-1-19)