Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बहराइच : नारी सुरक्षा का लें संकल्प

Published - Mon 14, Jan 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप

बहराइच। नारी परिवार की देखभाल करती है, फिर भी हक और अधिकार के लिए संघर्षों से जूझ रही है। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सभी को जागरूक होने की जरूरत है। अपराजिता अभियान के तहत 9 जनवरी को मां कस्तूरी आशाराम शिक्षण संस्थान मिर्जापुर के सभागार में आयोजित परिचर्चा में प्राचार्य आशीष कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित, सुरक्षित एवं स्वस्थ होंगी, तभी देश का विकास होगा। समाजसेविका लवली मौर्या व अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा कि बेटियों के अधिकार के प्रति सभी को और सजग होने की आवश्यकता है। परिचर्चा को निखिल कुमार, प्रतिभा और वर्षा ने संबोधित किया। इस दौरान सभी ने एक स्वर से आधी आबादी की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकार के लिए संकल्प लिया। (9-1-19)