Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अपनी आवाज खुद बनें

Published - Mon 07, Jan 2019

शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जागरुकता पर हुई बात

aparajita sanwad on education and heath chandouli

चंदौली। महिलाओं को अपनी आवाज खुद बनना होगा। खुद ही अपनी समस्याओं को खत्म करने की दिशा में प्रयास करने होंगे। इसी से वे खुद को समाज में स्थापित कर पाएंगी और आगे बढ़ पाएंगी। अपराजिता अभियान के तहत 4 जनवरी को अमर उजाला कार्यालय में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरुकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने यह बात कही। दंत चिकित्सक डॉ. ऊषा किरण पांडेय ने कहा कि महिलाओं को अपनी आवाज उठानी पड़ेगी। डॉ. अनुपमा दयाल ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी की शुरुआत घर से होनी चाहिए। बेटियों को पढ़ाना होगा। इस दौरान महिलाओं के आहार और स्वास्थ्य के बारे में भी उपयोगी जानकारियां दी गई। परिचर्चा के बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (4-1-19)