Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अपनी तरक्की के लिए सोचें महिलाएं

Published - Sat 15, Dec 2018

संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखे विचार

aparajita sanwad raebareli

रायबरेली । लड़की का है मान जगत में, लड़की का क्यूं मान नहीं, ये मेरे भगवान बता तू, लड़की क्या इंसान नहीं। समय का दौर जरूर बदला, लेकिन समाज में महिलाओं की स्थिति अभी कुछ ऐसी ही है। लड़कियों को गर्भ में मारा जा रहा है और महिलाओं पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। अशिक्षा की वजह से नारियां आज भी यह दर्द सहने को मजबूर हैं। पर अब समय आ गया है कि महिलाएं जागरूक हों। शिक्षित हों और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे आएं। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। बस उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौसले की जरूरत है। वह पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले। अपनी बात को जोरदार तरीके से उठाएं। घर की देहरी लांघकर खुद अपनी तरक्की के लिए सोचे और उसे हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करे। महिला शिक्षा को लेकर अमर उजाला की ओर से अपराजिता अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में महिला परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने ये विचार रखे।