Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कुशीनगर : अपनी शक्ति पहचानें म​हिलाएं

Published - Fri 14, Dec 2018

महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर गोष्ठी

aparajita shapath kushinagar

कुशीनगर। अमर उजाला के जिला कार्यालय में अपराजिता अभियान के तहत महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। इसमें डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह की पत्नी और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ममता सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपनी शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें। उन्हें समाज में खुद को साबित करने के लिए शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। बेटियों को पढ़ाकर कामयाब बनाने का प्रयास करना चाहिए। ममता सिंह ने इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं को शपथ भी दिलाई।