Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

'उन दिनों' को लेकर लोगों की मानसिकता बदल रहीं अंजलि

Published - Tue 05, Mar 2019

अपराजिता सोशल फाइटर्स

aparajita social fighter anjali tripathi lucknow

पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अंजलि त्रिपाठी ने मां और बच्चे की सेहत को लेकर काम करना शुरू किया। उनका फोकस सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा पर था। धीरे-धीरे उन्हें लोग वाटर सेनिटेशन व मेन्स्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट एक्सपर्ट के रूप में जानने लगे। इसके बाद वे भारत सरकार के स्वच्छ भारत और हेल्थ मिशन से जुड़ीं। उत्तर प्रदेश में इन मुद्दों पर लोगों की सोच में बदलाव लाने में अंजलि की कोशिशों का बड़ा योगदान है। मोहनलालगंज में उनकी कोशिशों से लिक्विड एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया गया।

मेन्स्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट का पढ़ा रहीं पाठ
जिस मुद्दे पर लोग बात करने से कतराते हैं, उस पर उन्होंने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया। 119 महिलाओं को उन्होंने एमएचएम एंबेसेडर के रूप में तैयार किया। ये एंबेसेडर समुदाय की काउंसलिंग कर उन्हें मिथक और भ्रांतियों से दूर करती हैं। अंजलि कहती हैं कि मेन्स्ट्रुअल हाइजीन सिर्फ लड़कियों का मसला नहीं। इसे पुरुषों को भी समझने की जरूरत है।

‘नए भारत की नई महिला ही ला सकती है बदलाव, क्योंकि उसमे है नेतृत्व की क्षमता।’
- अंजलि त्रिपाठी
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, वाटर एड इंडिया