Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अंबेडकरनगर : सोच का दायरा बढ़ाएं

Published - Fri 01, Mar 2019

'खेलो बेटियां, बढ़ो बेटियां' विषयक परिचर्चा

aparajita sports sanwad ramavadh janta inter collage aalapur ambedkarnagar

अंबेडकरनगर। स्वस्थ शरीर व सकारात्मक सोच के बल पर युवतियां व महिलाएं सफलता के शिखर पर पहुंच सकती हैं। इसके लिए उन्हें दूरदृष्टि पक्का इरादा करना होगा। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें खेल की तरफ भी अपनी रुचि दिखानी होगी। अपराजिता अभियान के तहत 20 फरवरी को रामअवध जनता इंटर कॉलेज आलापुर में 'खेलो बेटियां, बढ़ो बेटियां'विषय पर आयोजित परिचर्चा में सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद डॉ. पूनम रॉय ने यह बात कही। उन्होंने कहा जब तक वे अपनी सोच का दायरा नहीं बढ़ाएंगी, तब तक उन्हें सफलता मिलना मुश्किल है। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (20-2-19)