Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को परेशानियों से बचाने को शिक्षा जरूरी

Published - Fri 04, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

मुरादाबाद। महिलाओं को शक्ति का रूप माना जाता है। नवरात्र में बेटियों की पूजा होती है तो बाकी दिनों में उसके साथ रूखा व्यवहार क्यों किया जाता है। बेटों और बेटियों में भेदभाव क्यों किया जाता है। इसका एक ही समाधान है कि बेटियां खूब पढ़ें और अपने पैरों पर खड़ी होकर महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 31 दिसंबर को महिला सशक्तीकरण पर आयोजित सेमिनार में शामिल महिलाओं ने यह विचार साझा किया। इस दौरान महिलाओं ने शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (31-12-18)