Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बाराबंकी : शक्ति का नाम ही नारी

Published - Sat 09, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता

फतेहपुर (बाराबंकी)। कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है। कुछ इसी गीत और भाषणों के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण की आवाज बुलंद की। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत 6 फरवरी को कस्बा फतेहपुर के आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के साथ महिलाएं कैसे स्वावलंबी बने, इस पर खुलकर चर्चा की। बेटियों ने नारियों पर हो उत्पीडऩ को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए इससे निजात पाने के लिए सुझाव मांगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसा करने वाले हमारे बीच के ही लोग हैं, ऐसे कार्यक्रम से बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। तहसीलदार ने महिलाओं को शिक्षा के साथ अपने पैरों पर कैसे खड़ी हो सके, इस बारे में जानकारी दी। एसडीएम राम नारायण यादव, प्रधानाचार्य रामचंद्र वर्मा, अध्यापिका एकता ने महिलाओं को सशक्त बनाने एवं स्वावलंबी बनाने के लिए विचार व्यक्त कार्यक्रम में मौजूद सभी ने नारी गरिमा को बनाए रखने का साझा संकल्प लिया। (6-2-19)