Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमीरपुर : बेटी की शिक्षा से ही तरक्की

Published - Thu 07, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण परिचर्चा

हमीरपुर। बेटियों की शिक्षा से ही परिवार और समाज की तरक्की हो सकती है। शिक्षा के और भी कई फायदे हैं। इससे महिलाओं में जागरुकता भी बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों और अच्छे-बुरे को अच्छे से समझ सकेंगी। अपराजिता अभियान के तहत 5 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में यह बात कही गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सचान सहित महिला चिकित्सक ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न परेशानियों और घर परिवार में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। सभी को बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (5-2-19)