Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

संतकबीरनगर : नारी नहीं कमजोर

Published - Wed 02, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

aparajita women empowerment paricharcha sant kabir nagar

संतकबीरनगर। महिलाएं अब कमजोर नहीं रही हैं। अब वे हर जगह अपनी प्रतिभा दिखा रहीं हैं। फिर भी जरूरत है कि महिलाओं को जागृत किया जाए, कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। अपराजिता अभियान के तहत 1 जनवरी को अमर उजाला दफ्तर में आयोजित महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा में मगहर नगर पंचायत की अध्यक्ष संगीता वर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद पर हो रहे अत्याचारों को सहन नहीं करें। उसके खिलाफ आवाज उठाएं और खुद को सुरक्षित रखें। इसके बाद सभी महिलाओं ने बेटियों को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। (1-1-19)