Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : तरक्की की इबारत लिखें

Published - Wed 26, Dec 2018

महिलाओं को बताए अधिकार

aparajita women empowerment sanwad

रायबरेली। महिलाएं अपनी ताकत को पहचानें और तरक्की की इबारत लिखें। नारी शक्ति की दिशा में तीन अहम बातों पर ध्यान देना जरूरी है। पहली शिक्षा, दूसरी सामाजिक सुरक्षा और तीसरी आर्थिक सुरक्षा। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत 22 दिसंबर को 'महिलाएं अपनी ताकत को पहचानें' विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने कहा कि महिला को सशक्त करने के साथ ही उनकी गरिमा पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर नारी को सम्मान के दृष्टि से देखेंगे तो परिणाम खुद-ब-खुद सामने आने लगेंगे। नारी को या तो पूजा जाता है या फिर उसे निम्न दर्जे पर रखा जाता है, जबकि उसे बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसी से समाज की तरक्की भी हो सकेगी। (22-12-18)