Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

दहेज प्रथा तोड़ें

Published - Sat 19, Jan 2019

महिलाओं को बताए अधिकार

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए काफी हद तक ​महिला खुद जिम्मेदार है। घरों में कन्या भ्रूण हत्या भी महिलाओं के रहते हुए हो रही है तो दहेज की मांग भी ऐसे ही घरों से हो रही हैं, जहां महिलाएं भी रहती हैं। अगर सभी महिलाएं इन कुरीतियों के खिलाफ खड़ी नहीं होंगी तो इसे खत्म नहीं किया जा सकेगा। अपराजिता अभियान के तहत 5 जनवरी को सेक्टर नौ एपेक्स ग्रीन वैली सोसायटी में आयोजित महिला सशक्तीकरण परिचर्चा में अधिवक्ता शबनम खान ने महिलाओं से यह बात कही। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज के खिलाफ कानून, महिला सुरक्षा, बेटी की शिक्षा, महिलाओं की सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में बताया। साथ ही दहेज जैसी खतरनाक प्रथा को तोड़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी अर्चना गर्ग ने महिलाओं को नारी गरिमा बनाए रखने और खुद के साथ व अपने से जुड़ी महिलाओं को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। (5-1-19)