Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

साहस को बनाएं हथियार

Published - Thu 03, Jan 2019

महिला जागरुकता कार्यक्रम

बस्ती। वर्तमान में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ खुद को ही मजबूत बनाना होगा। बेटियों और महिलाओं को साहसी बनकर साहस को ही अपना हथियार बनाना होगा। इसी से वे अपनी सुरक्षा कर सकेंगी। बस्ती की हरैया तहसील के कस्बे में गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कालेज में अपराजिता मुहिम के तहत 2 जनवरी को आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को प्रेरणा दी गई। साहित्य भूषण डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित सहित उच्च शिक्षा हासिल कर कामयाब बनने की सीख दी। कार्यक्रम में 310 महिला शिक्षकों और छात्राओं ने शपथ पत्र भरा। नारी सशक्तीकरण का संकल्प लिया। (2-1-19)