Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : कौशल से बढ़ेगी बेटियों की ताकत

Published - Thu 28, Feb 2019

अपराजिता स्वरोजगार परिचर्चा

aparajita women empowerment sanwad pandit ramnaresh tripathi sabhagar sultanpur

सुल्तानपुर। बेटियां तभी सशक्त होंगी, जब उनके कौशल व नेतृत्व क्षमता में विकास होगा। कौशल विकास के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण की जरूरत होती है। रोजगारपरक प्रशिक्षण बेटियों के हौसलों को उड़ान दे सकता है। यह बातें अमर उजाला की मुहिम अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 25 फरवरी को सुल्तानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित परिचर्चा में सामने आईं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉक से आईं महिलाओं व पुरुषों ने प्रतिभाग किया। परिचर्चा में शामिल लोगों ने नारी गरिमा को बनाए रखने व सशक्त करने का संकल्प भी लिया। (25-2-19)