Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नारी अब कमजोर नहीं

Published - Tue 22, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

गोरखपुर। महिलाओं को कमजोर समझने वालों को अब अपनी सोच बदल लेनी चाहिए। महिलाएं अब एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरने लगी हैं। अपराजिता अभियान के तहत 12 जनवरी को गोरखपुर के अमर उजाला दफ्तर में आयोजित महिला सशक्तीकरण परिचर्चा में सिख समुदाय की महिलाओं ने यह बात कही। लोहड़ी पर्व से एक दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह था तथा सभी ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों और म​हिलाओं का हौसला बढ़ेगा। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (12-1-19)