Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

इटावा : सुरक्षा में न बरतें कोताही

Published - Thu 07, Feb 2019

नारी सुरक्षा पर चर्चा

इटावा। महिलाओं की सुरक्षा हर परिवार के सदस्य और समाज का कर्तव्य है। कहीं भी अगर किसी महिला को कोई परेशानी हो या उसके साथ छेड़खानी हो रही हो तो तमाशबीन बनने की बजाय बदमाशों को सबक सिखाया जाना चाहिए। और कुछ नहीं तो तुरंत पुलिस को कॉल कर महिला की मदद की जा सकती है। अपराजिता अभियान के तहत 5 फरवरी को आर्य श्याम बालिका इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं से यह बात कही गई। वक्ताओं ने छात्राओं से खुद को कमजोर नहीं समझने और अपराध को नहीं सहने की सलाह दी। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इस दौरान 200 छात्राओं ने अपराजिता शपथ ली। (5-2-19)