Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : स्वरोजगार अपनाएं महिलाएं

Published - Sat 09, Feb 2019

उद्यमिता विकास पर परिचर्चा

गोरखपुर। महिलाओं को सशक्त बनने के लिए स्वरोजगार की दिशा में कदम आगे बढ़ाना चाहिए। महिलाएं जब खुद का रोजगार शुरू करेंगी तो परिवार को भी आर्थिक मदद मिलेगी और उनकी भी स्थिति सशक्त होगी। अपराजिता अभियान के तहत 3 फरवरी को शहर के पंत पार्क में उद्यमिता विकास पर परिचर्चा में यह बात साझा की गई। उद्यमी पवन बथवाल, सेवायोजन अधिकारी अरविंद यादव ने महिलाओं को विभिन्न रोजगारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया गया। (3-2-19)