Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मूवमेंट डिसऑर्डर दूर करने में महारती डॉ.श्वेता

Published - Tue 05, Mar 2019

अपराजिता विमेन ऑफ वेलनेस

aparajita women of wellness dr. shweta pandey lucknow

जीबी पंत व आरएमएल दिल्ली के बाद डॉ. श्वेता पांडेय ने केजीएमयू जॉइन किया। यहां के न्यूरोलॉजी विभाग में उन्हें मूवमेंट डिसऑर्डर दूर करने की विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में जाना जाता है। केजीएमयू में प्रो. देविका नाग के बाद न्यूरोलॉजी में वह पहली महिला डॉक्टर हैं। कहती हैं कि एक महिला होने के नाते, यदि आप अकेली हैं तो चुनौतियां बढ़ जाती हैं। जहां तक सवाल न्यूरोलॉजी की इस फील्ड को चुनने का है तो यहां मरीज को आपका भरपूर समय चाहिए। मेरे सामने भी सवाल था कि मरीजों और घर के बीच तालमेल कैसे बैठाऊंगी, लेकिन सब कुछ संतुलित रूप से चल रहा है। मूवमेंट डिसऑर्डर आमतौर पर ऐसी बीमारी है, जिसमें आपका कोई अंग लगातार गति करता रहता है, जिसे असामान्य माना जाता है। हम बॉटलिनम थेरेपी को इसका बेहतर इलाज मानते हैं और अभी तक इस विधा से इलाज में ठीक होने की सफलता की दर सही है।

‘डरने से काम नहीं चलता, काम में आत्मविश्वास जरूरी है’

डॉ. श्वेता पांडेय
न्यूरोलॉजी, केजीएमयू