Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : खेलों में आगे बढ़ें बेटियां

Published - Sun 17, Feb 2019

खेलकूद विषय पर परिचर्चा

सीतापुर। जीवन के लिए खेल बहुत ही लाभप्रद है, इसलिए अब लोगों में खेल के प्रति बदलाव आने लगा है। पुरुषों के साथ ही अब महिलाएं भी खेलों में दिलचस्पी दिखा रही हैं। यही नहीं, खेलों के जरिए बेटियों ने प्रदेश से लेकर देश, विश्व में भी पदक जीतकर अपना परचम लहराया है। अपराजिता अभियान के तहत 12 फरवरी को शहर के स्टेडियम में खेलकूद विषय पर आयोजित परिचर्चा में छात्र-छात्राओं और विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी। विशेषज्ञों ने कहा कि हमारे जीवन में खेल ही महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही खेल खेलने की भी आदत डालनी चाहिए। साथ ही उन्हें कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। इससे शरीर तो फिट रहता ही है। मन भी तंदुरुस्त होता है। बिना खेल के जीवन अधूरा है। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (12-2-19)