Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अंबेडकरनगर : अधिकारों को जानें

Published - Sat 16, Feb 2019

महिला जागरुकता परिचर्चा

अंबेडकरनगर । महिलाओं व युवतियों को अपने अधिकार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अपनी सुरक्षा को लेकर भी महिलाओं व युवतियों को जागरूक होना होगा। महिला अपराधों को तभी रोका जा सकता है, जब इसकी शिकार महिलाएं पूरी मजबूती के साथ सामने आएं। पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी। यह बातें अमर उजाला की मुहिम अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स के तहत सिंगारीदेवी कॉलेज ऑफ एजुकेशनल रामनगर, अंबेडकरनगर में 11 फरवरी को आयोजित परिचर्चा में की गई। सीओ आरपी रॉय ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि यातायात नियमों का न सिर्फ खुद पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए बने विभिन्न अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (11-2-19)