Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुरक्षित दिवाली के लिए पहल

Published - Thu 15, Nov 2018

छात्राओं ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संकल्प लिया

balrampur eco friendly diwali

बलरामपुर। शहर के एमएलके पीजी कॉलेज में चार नवंबर को परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और महिलाओं को वर्तमान में दिवाली पर छोड़े जाने वाले पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार दिवाली पर होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस पर संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं और महिलाओं ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में करीब 60 लोग शामिल हुए।