Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : आगे बढ़ रहीं बेटियां

Published - Mon 07, Jan 2019

हम होंगे कामयाब परिचर्चा

सुल्तानपुर। समाज में धीरे-धीरे महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। यह सुधार महिलाओं की शिक्षा से ही हो पाया है। आज बेटियां और महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और हर क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रहीं हैं। शहर के शाहगंज चौराहे के निकट स्थित रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में 31 दिसंबर को अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 'हम होंगे कामयाब' विषय पर आयोजित परिचर्चा में महिला वक्ताओं ने यह बात रखी। कार्यक्रम में एक्सपर्ट के तौर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, प्रिंसिपल कुसुम सिंह, शिक्षिका किरन लता सिंह शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने छात्राओं को कामयाबी पाने और समाज में बराबर का हक पाने के लिए शिक्षा को अपनाने तथा लोगों को को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (31-12-18)