Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : इरादे मजबूत करें महिलाएं

Published - Wed 26, Dec 2018

सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज में परिचर्चा

सीतापुर। महिला शक्ति पूजनीय है। इसलिए सभी को महिलाओं का आदर व सम्मान करना चाहिए। तभी राष्ट्र तरक्की कर पाएगा। अपराजिता मुहिम के तहत त सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज में हुई परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात रखी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से मुकाबला कर रही हैँ। आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को अपने इरादे मजबूत रखने होंगे और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपने कदम बढ़ाने होंगे। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी विचार रखते हुए कहा कि महिला किसी से कमजोर नहीं है।