Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : बुलंद की महिला शक्ति की आवाज

Published - Thu 15, Nov 2018

महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाया, बताया अब वो भी पुरुषों से कम नहीं

raebareli women

रायबरेली। मुश्किलें बहुत आती हैं और आती रहेंगी, पर हिम्मत नहीं हारना है। हर दिन पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। आज दौर बदल गया है। कल तक महिलाएं पीछे रहती थीं,  लेकिन आज वे आसमान छू रही हैं। खेल, शिक्षा से लेकर हर वर्ग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। मेहनत और आगे बढ़ने की लगन ही रही कि जिले की एथलेटिक्स खिलाड़ी सुधा सिंह ने देश-दुनिया में अपना परचम लहराया है। महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला की ओर से अपराजिता अभियान के तहत सर्वोदय नगर स्थित अक्षरधाम प्ले ग्रुप स्कूल में परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। संवाद में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजल‌ी सिंह, डीएमसी यूनिसेफ वंदना त्रिपाठी, समाजसेविका प्रभा द्विवेदी ने महिलाओं से अपने सुझाव साझा किए और जोर दिया कि विचारों का सशक्तीकरण हो। अपना दृष्टिकोण बदलो। कैसे आगे बढ़ना है, उस पर विचार करो और उसी रास्ते पर चलो।