Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

चंदौली: परिवार का बिखराव रोकें महिलाएं

Published - Fri 14, Dec 2018

महिलाओं को दी सशक्तीकरण की सीख

sanwad chandouli

चंदौली। पीडीडीयू नगर के रविनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में सात दिसंबर को 'टूटते संयुक्त परिवार को सहेजने में महिलाओं की भूमिका एवं सुरक्षा' विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलओं ने कहा कि महिलाएं ही घर बनाती हैं और बिगाड़ती हैं। उन्होंने ‌कहा कि महिलाएं चाहें तो ‌परिवार को बिखरने से बचा सकती हैं। परिवार को सहेजे रखने और एक ही सूत्र में बांधे रखने की अहम जिम्मेदारी महिला के हाथ में ही होती है। उन्हें पूरे परिवार को संगठित और सभी में प्रेम बना रहे, ऐसे प्रयास करते रहने चाहिए। लेकिन यह काम अकेली महिला नहीं कर सकती, ऐसे में पुरुषों और घर के अन्य सदस्यों को भी सहयोग देना चाहिए।