Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

दहेज प्रथा का करें खात्मा

Published - Fri 14, Dec 2018

समाज में महिलाओं की भूमिका पर हुई बात

sanwad on dowry system

जौनपुर। अमर उजाला कार्यालय में सात दिसंबर को 'समाज में महिलाओं की भूमिका और समस्या विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने दहेज के मुद्दे पर विचार व्यक्त किए। उनका कहना था कि दहेज को हर स्तर पर खत्म करना होगा और इस काम में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाओं को आगे आकर दहेज प्रथा का विरोध करना होगा। यह व्यवस्था बनाने के लिए आवाज उठानी होगी कि न दहेज देना है और न ही लेना है। यह आवाज किसी एक के उठाने से नहीं, ​बल्कि सभी को एक होकर उठानी होगी, तभी समाज में बदलाव लाया जा सकेगा।