Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : 'बेटी पढ़ाओ' का दिया नारा

Published - Thu 15, Nov 2018

नारी शिक्षा के बताए फायदे

sitapur beti shikhsa

सीतापुर। महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा समाज ही तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेगी। साथ ही वह उन साथियों की मदद करेंगी जो किसी कारणवश अकेलेपन के कारण अपनी आवाज नहीं उठा पाती है। जिस दिन महिलाएं विरोध करना सीख लेंगी, उसी दिन से उनकी अहमियत बढ़ जाएगी। पुरुष के अत्याचार भी समाप्त हो जाएंगे। इससे नारी सशक्तीकरण होगा। यह बातें अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित परिचर्चा में सामने आई। छात्राएं एवं शिक्षिकाएं, समाजसेवियों ने नारी सशक्तीकरण के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी।