Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बालिका शिक्षा के लिए उठाई आवाज

Published - Thu 15, Nov 2018

लोगों को बताया कि क्यों जरूरी है बालिका शिक्षा

sitapur girls education

सीतापुर। अगर लड़की पढ़ेगी तो वह एक नहीं दो घरों को रोशन करेंगी। इसलिए बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। बहुत से माता-पिता अनपढ़ होते हैं पर वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ाते हैं। क्योंकि अनपढ़ होने की वजह से आने वाले समस्याओं से रूबरू होते हैं। इसलिए वे अपने बच्चों को अपनी जैसी समस्याओं से सामना नहीं कराना चाहते हैं। फिर यही बच्चे अपने माता-पिता को थोड़ा बहुत शिक्षित करके हस्ताक्षर कराना सिखा देते हैं। यह होता है पढ़ाई का महत्व। इसलिए बालिकाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। साथ ही कप्यूटर ज्ञान अति आवश्यक है। आजकल इसके बिना दुनिया अधूरी है। कुछ इस तरह की रायशुमारी अमर उजाला की तरफ से एक दिसंबर को पुराने सीतापुर के फैजान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं में शिक्षा का महत्व विषय पर आई। (1-12-18)