Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नारी सशक्तीकरण के लिए पहल

Published - Thu 15, Nov 2018

बेटे और बेटी में फर्क को दूर किया

sitapur sanwad

सीतापुर। महर्षि सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन नवंबर को परिचर्चा का आयोजन हुआ। महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में छात्राएं तेज तर्रार मुद्रा में नजर आई। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने एक स्वर में कहा, नारी अबला नहीं सबला है। समाज को बेटी व बेटे में फर्क करना छोड़ देना चाहिए। अब बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जल सेना से लेकर वायु सेना तक में अपनी दस्तक दे चुकी है। बस उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। इस बार की दीपावली के दीप की सार्थकता तभी होगी, जब महिलाएं समाज की लोकलाज छोड़कर खुद को स्थापित करें। यह संकल्प हर महिला को लेना होगा, तभी नारी सशक्तीकरण की बात बनेगी।