Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

Published - Thu 15, Nov 2018

महिलाओं को बताए उनके अधिकार

सीतापुर। सिंघानिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट में अमर उजाला की तरफ से महिला हिंसा विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बेबाक तरीके से अपने विचार रखे। छात्राओं ने कहा कि महिला हिंसा रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। इसमें पेरेंट्स को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। लड़कों की तरह लड़कियों पर भी विश्वास करना होगा, तभी महिला तरक्की कर सकेगी। वहीं महिला हिंसा पर लगाम लगेगी।