Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ें

Published - Thu 15, Nov 2018

समाज और देश की तरक्की के लिए बेटियों का शिक्षित होना जरूरी

sultanpur sanwad

सुल्तानपुर। केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता के तहत 14 नवंबर को अमर उजाला परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद का विषय नारी शिक्षा रहा। इसमें बताया गया कि बालिका शिक्षा से ही समाज और देश आगे बढ़ेगा। संवाद के एक्सपर्ट डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह व प्रधानाचार्य पूनम प्रियदर्शी रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए घर-समाज के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने को कहा गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं व करीब छह सौ छात्राओं ने हिस्सा लिया।