Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोंडा : छात्राओं को बताई तरक्की की नई राह

Published - Sat 15, Dec 2018

'नेतृत्व नारी का' विषय पर चर्चा

tarakki ki nayi raah aparajita event

गोंडा। नारियों का नेतृत्व देश में सदैव रहा है, महिलाओं ने हमेशा देश के विकास में सशक्त भूमिका निभाई है। आगे भी महिलाएं ही निर्णायक भूमिका में रहती हैं। दो परिवारों की ताकत होने के साथ ही समाज को संस्कारवान बनाने में उनकी भूमिका अहम हैं। नारियों के नेतृत्व को लेकर अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक में 'नेतृत्व नारी का'विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने खुलकर मुद्दों पर बहस की और बात रखी। अपराजिता मुहिम को सराहा और सुझाव भी दिए। छात्राओं ने अपनी समस्याएं भी उठाईं, जिनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन उज्मा राशिद ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं को मुखर बनाने और नेतृत्व क्षमता के विकास की मुहिम के लिए अमर उजाला की पहल को सराहा। प्रधानाचार्य आरबी वर्मा, प्रवक्ता अर्जुन सिंह, केके सोनी व चिकित्सक डॉ. सै. राशिद इकबाल ने छात्राओं की आंतरिक ऊर्जा के विकास पर जोर दिया और उन्हें तरक्की की नई राह बताई।