Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : नारी अब कमजोर नहीं

Published - Sat 02, Mar 2019

महिला सुरक्षा पर परिचर्चा

women awareness seminar green field public school raibarelly

रायबरेली। जब-जब देश को सुरक्षा की जरूरत पड़ी तो महिलाओं ने डटकर मुकाबला किया। कभी उनके कदम पीछे नहीं हटे। सम्मान की खातिर झांसी की रानी ने घुटने नहीं टेके। आज भी उनकी ओर से किया गया काम महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना है। अपराजिता अभियान के तहत 20 फरवरी को ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला सुरक्षा परिचर्चा में छात्राओं को वक्ताओं ने यह बात रखी। उन्होंने कहा, नारी सम्मान में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। आसपास फैली अराजकता पर नजर रखनी होगी। इसके बारे में नारियां खुलकर परिवार में बात करें और जरूरत पडऩे पर तुरंत पुलिस से मदद लें। नारियां अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस वह अपनी ताकत को पहचानें और डटकर मुकाबला करें। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (20-2-19)