Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : नारी शिक्षा से मिटेंगे जुल्म

Published - Sun 17, Feb 2019

अपराजिता नारी शिक्षा पर परिचर्चा

women education paricharcha sant pathik inter collage raibarelly

रायबरेली। शिक्षा ही जीवन का आधार है। इसलिए जरूरी है कि शिक्षा हासिल करके स्वावलंबी बनें। अब महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। बस उन्हें आगे बढऩे और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिम्मत चाहिए। नारी शिक्षित होकर जुल्मों के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत 11 फरवरी को संत पथिक इंटर कॉलेज महेशपुर में नारी शिक्षा को लेकर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं ने कुछ इसी अंदाज में अपनी बात रखी। इस दौरान सभी ने कहा कि लड़का-लड़की एक समान हैं। बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (11-2-19)