Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर :शिक्षा लाएगी जागरुकता

Published - Mon 07, Jan 2019

महिला शिक्षा पर परिचर्चा

women education sanwad sant bilal school laarpur sitapur

लहरपुर ( सीतापुर)। महिलाओं की शिक्षा से ही समाज में जागरुकता आएगी। इसी से समाज आगे बढ़ सकता है। आज भी समाज में बेटों और बेटियों में भेद किया जाता है, इसे मिटाकर बे​टियों को भी शिक्षा से जोड़ना होगा। अपराजिता अभियान के तहत 31 दिसंबर को सेंट बिलाल स्कूल लहरपुर में महिला शिक्षा पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने यह बात रखी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक होंगी, तभी वे अपने अधिकारों से रूबरू हो पाएंगी। शिक्षा से ही नई पीढ़ी संस्कारवान बन सकेंगी और उनका उत्थान संभव हो सकेगा। परिचर्चा के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया। (31-12-18)