Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : बेटियों को आगे बढ़ाएं

Published - Sat 02, Mar 2019

महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा

रायबरेली। महिलाएं कमजोर नहीं हैं और न ही वे खुद को कमजोर समझें। वक्त बदल रहा है। महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार भी गंभीर है। इसीलिए महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रहीं हैं। अपराजिता अभियान के तहत 22 फरवरी को रायबरेली के डीह क्षेत्र के जीडी पब्लिक स्कूल राहुल नगर में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बता कही। उन्होंने कहा महिलाएं खुद सशक्त बनें, जिसके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इसलिए बेटियों को पढ़ाएं और उन्हें आगे बढऩे का मौका दें। बेटों की तरह बेटियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (22-2-19)