Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बहराइच : नारी बिना समाज नहीं

Published - Sun 24, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण पर​ परिचर्चा

women empowerment event govt ashram padhati girls school risia bahraich

बहराइच। बिना नारी के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। सशक्त भारत के निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। अपराजिता अभियान के तहत 14 फरवरी को राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय रिसिया में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही गई। एसडीएम जुबेर बेग ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सफल महिलाओं के बारे में पढ़कर उनसे प्रेरणा लेने को भी प्रेरित किया गया, ताकि वे भी अपना और परिवार का नाम रोशन कर सके। सीओ सिटी त्रयम्बक नाथ द्विवेदी ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ की घटनाओं और इनसे बचने के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को प्रेरित किया कि वे मुश्किल ​परिस्थितियों में घबराएं नहीं, बल्कि उनका मुकाबला करें। राह चलते कोई परेशान करे तो चुप न रहें। घरवालों को बताएं और पुलिस की मदद लें। इसके लिए बेझिझक होकर हेल्पलाइन पर कॉल करें। कार्यक्रम में सभी ने अपराजिता संकल्प भी लिया। (14-2-19)