Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : महिलाएं मजबूत बनें, आगे बढ़ें

Published - Sun 16, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

women empowerment gorakhpur

गोरखपुर। महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं। जबकि हमारे देश में कई जगह महिलाओं पर आज भी अत्याचार हो रहे हैं। बेटे और बेटियों में फर्क किया जा रहा है। बेटियों को कोख में ही मारा जा रहा है। इसे रोकने के लिए महिलाओं को खुद मजबूत बनना होगा। खुद को तैयार करना होगा,हर परिस्थिति से सामना करने के लिए, तभी वे अपने अस्तित्व को बचा पाएगा। यह विचार म​हिला सशक्तीकरण में उभरकर सामने आए। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, डॉ. बबीता शुक्ला, प्रिंसिपल डॉ. सुनीत कोहली, फैशन एक्सपर्ट श्रेया सिंह, सुगम सिंह शेखावत, चित्रा देवी, ताइक्वांडो एक्सपर्ट माधुरी यादव, शिवांगी, प्रतिज्ञा, कांस्टेबल किरन चौधरी, शबनम राय और  गुंजन यादव ने शपथ पत्र भी भरे।