Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बाराबंकी : नारी सम्मान से समाज की तरक्की

Published - Sun 17, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण पर परिचर्चा

बाराबंकी। समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब बेटियों का सम्मान होगा। आज बेटी किसी से कम नही है। सभी को बेटियों को हर सुविधा देनी चाहिए, जो बेटों को मिलती हैं। अपराजिता अभियान के तहत 11 फरवरी को आकांक्षा चिल्ड्रन एकेडमी में नारी स​शक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने कहा, बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा सक्रिय है। बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे निकल रही हैं, ये अच्छी बात है। इससे समाज और देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम के बाद सभी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शपथ ली। (11-2-19)